पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में निरन्तर मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का धरना/प्रदर्शन

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजब्बर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में निरन्तर हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में धरना/प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन हरदोई जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया । उन्होंने माँग कि पेट्रोल, डीजल को जीएसटी में शामिल किया जाए ताकि भाजपा सरकार के इशारे पर तेल कम्पनियों की मुनाफाखोरी पर लगाम लग सके।

धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दामों में वृद्धि से आम जनता में हाहाकार है। यूपीए सरकार के समय 100 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल के दामों पर पेट्रोल 60₹ व डीजल 52₹ हुआ करता था। जो कि भाजपा सरकार में 85 ₹ व 68 ₹ है। जबकि कच्चे तेल के दाम अभी 65 डॉलर प्रति बैरल ही हैं। भाजपा सरकार मंहगाई रोकने में नाकाम रही है। तेल कम्पनियां सरकार के संरक्षण में मुनाफाखोरी कर रही हैं। मोदी जी द्वारा अपने पूंजीपती साथियों की तेल कम्पनियों एवं रिफाइनिरियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए जनता की जेब पर बोझ डाला जा रहा है। भाजपा सरकारें पेट्रोल डीजल में वैट व राज्य कर लगाकर जनता को लूट रही हैं। जबकि पड़ोसी देशों में रिफाइनिरी न होते हुए भी पेट्रोल डीजल सस्ता है? भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र में देश की जनता से मंहगाई कम करने के नाम पर वोट बटोरे और सरकार बनाने के बाद विश्वासघात किया है।

महामहिम जी मंहगाई रोकने के लिए भाजपा सरकारों को निर्देशित करें कि वह वैट आदि करों में कटौती करते हुए पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएं ताकि आम जनता को मंहगाई से राहत मिल सके।

धरने को प्रदेश सचिव विक्रम पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद,नेतम भारतीय, जिला महासचिव-साधू सिंह, डॉ श्याम प्रकाश शुक्ला, भुटटो मियाँ, सत्यबोध प्रकाश, अजीत सिंह चन्देल, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा, हरदोई न.पा.प. पूर्व प्रत्याशी जमील अहमद अंसारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा तिवारी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी, शशिबाला वर्मा, बावन ब्लॉक प्रभारी आशेष सिंह, हरपालपुर ब्लॉक प्रभारी अरविंद शुक्ला, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी निर्भान सिंह यादव, सेवादल मुख्य संगठक प्रमोद कुमार सिंह, युवा कांग्रेस लोक सभा उपाध्यक्ष अमित चंद्रा, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पीसीसी सदस्य जमील अहमद गाजी ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर भुवनेश प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, श्रीराम कुशवाहा, दिनेश सिंह, अचल शुक्ला, रामविलास, बब्बन भाई, राघवेंद्र सिंह, नागेंद्र विक्रम सिंह, विपिन वर्मा, सूर्यपाल यादव, देवदत्त कोरी, रविन्द्र मिश्रा, राम सिंह, अम्बिका, सलीम, धीरेंद्र विक्रम सिंह, अनूप सिंग, गंगा राम, सुरेश, रामलखन, सत्यप्रकाश कन्नौजिया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।