रामू बाजपेयी
पाली (हरदोई)- पाली नगर में आयोजित होने बाले श्री राम लीला महोत्सव की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गयी है। पाली नगर के मेले का इतिहास काफी पुराना है व छेत्र में मेले की धूम रहती है।मेले में काफी दूर दूर से झूले व सर्कस आते है जिनका लोग भरपूर आनंद लेते है आनन्द लेते है।
मंगलवार को मेले में धनुषयज्ञ लीला का मंचन किया गया । जिसमे दिखाया गया कि जब सीता जी ने रंगभूमि में अपने कदम रखे तो बहा पर उपस्थित सभी नर नारी उनके सुंदर रूप को देखकर मोहित हो गए। भगवान श्री राम ने धनुष का खंडन किया।
तरह तरह के कार्यक्रमो का होगा आयोजन
मेले के कोषाध्यक्ष रामू अग्निहोत्री ने बताया कि मेले में आने बाले दुकानदारों की व्यवस्था कमेटी की तरफ से की जाएगी।
श्री अग्निहोत्री ने ये बताया कि मेले में श्री कृष्ण रासलीला व श्रीमदभागवत कथा की भी व्यवस्था की गई है जो 22 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक चलेगी। इसके साथ ही मेले में लोगो के मनोरंजन के लिए नाच तमाशे का भी इंतजाम किया गया है। 02 नवंबर को रावण वध किया जायेगा।
धूम से निकलेगी श्री राम बारात
मेले में श्री राम बारात भी बड़ी धूम धाम से निकाली जाएगी। रामू अग्निहोत्री ने बताया 17 अक्टूबर दिन बुधवार को श्री राम चन्द्र जी की बारात गाजे बाजे व झांकियो के साथ बड़ी धूम धाम से नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री राम लीला मैदान में ले जाई जाएगी।
सुरक्षा के है कड़े इंतजाम
मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है । मेले में आने जाने बाले दुकानदारों व महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह से की जायगी। पाली थानाध्यक्ष गोपाल नारायण ने बताया कि मेले में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दास्त नही की जाएगी तथा अतिरिक्त फ़ोर्स के साथ मेले पर पूरी नजर रखी जायेगी।