सपा के बूथ सम्मेलन में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को कोसा

समाजवादी पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की नीतियों का बखान कर लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाने की कमर कसी गई। विधान परिषद के सदस्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए केंद्र व राज्य में सपा समर्थित सरकार कायम करने की अपील की।

विकास खंड की ग्रामपंचायत रुदामऊ स्थित प्राचीन जक्ख देवी मंदिर प्रांगण में सपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकारें किसान, नौजवान, व्यवसायी विरोधी हैं। पिछली सपा की सरकार की नीतियों का बखान करते हुए कहा कि चुनाव के समय भाजपा की सरकार ख्याली पुलाव दिखाकर जो घोषणाएं करती है वे जमीनी स्तर पर कहीं भी दिखाई नही दे रही हैं। बूथ के कार्यकर्ता मौजूदा सरकार की छलावा नीति को जनता के बीच बताकर उसे उखाड़ फेंकने का काम करें।

पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने प्रत्येक बूथ को मजबूत कर कार्यकर्त्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः विकसित पुरुष के रूप में स्थापित करने की बात कही। निवर्तमान जिला अध्यक्ष शराफत अली , पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह पम्मू, जितेंद्र वर्मा जीतू,शकील खान, पूर्व चेयरमैन रिज़वान खान, मीना वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कप्तान सिंह, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, खालिद गौरी, बिहारी लाल यादव,शिवकुमार शेरा, प्रशांत मिश्रा, हबीबुल रहमान, फुरकान अली, आफताब आलम, विमल यादव, रमेश पाल आदि लोगों ने संबोधित किया।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल ने किया। मंच का संचालन विधानसभा प्रभारी नसीम खां ने किया। इस अवसर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ता, विधानसभा कमेटी व नगर कमेटी के लोग मौजूद रहे।