पाली (हरदोई)- सौरभ मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा नेता ने नगर में मिठाई बांटी व आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया ।
स्थानीय भाजपा नेता अजीत बाजपेयी मूलचंद व शोभित मिश्रा ने पाली थानाक्षेत्र के ग्राम गुजीदेई निवासी सौरभ मिश्रा नीरज को भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों में मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर अजीत बाजपेयी ने पार्टी हाईकमान के प्रति आभार प्रकट कर हर्ष व्यक्त किया । श्री बाजपेयी ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण का प्रतिफल नीरज मिश्रा को पार्टी हाईकमान ने दिया है । नीरज मिश्रा दो दसक से पार्टी की सेवा कर रहे हैं, दलीय निष्ठा के मामले में जिले में चोटी के भाजपाइयों में सुमार नीरज मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी । शोभित मिश्रा ने कहा आगामी 2019 के चुनाव में श्री मिश्रा के नेतृत्व में जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की बडे अंतर से जीत होगी । इसके अलावा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी सुरक्षित रहेगा ।