सुरक्षा के किये गए थे व्यापक प्रबंध

हरदोई- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए मेला क्षेत्र में प्रशासन की ओर से आकस्मिक सेवाओं के मद्देनजर खोया पाया कैंप, पुलिस प्रशासनिक कैंप, वायरलेस कैंप सहित अस्थायी पुलिस चौकी, स्वास्थ्य सेवा शिविर, जिला पंचायत शिविर, नावों सहित एक फ्लड कंपनी पीएसी को घाट के आसपास तैनात कर रखा गया था। इसके अलावा खोया पाया कैंप को लाउड स्पीकर के साथ पूरे मेला क्षेत्र से जोड़ा गया था जिससे मेले में खोने वालों के बावत पूरी जानकारी दी जा सके।
इसकेे साथ ही स्नान के लिए दक्षिण पश्चिम तट पर घाट बनाए गए है और खतरनाक गहराई वाले स्थानोें के आस पास बल्लियां गाड़ कर स्थानीय व पीएसी के गोताखोरों को नावों सहित तैनात किया गया है। मेले में भारी फोर्स तैनात किया गया था और कई थानों के थानेदारों के साथ उनकी पूरी पुलिस फौज मुस्तैद रही। फायर बिग्रेड व एक टियर गैस की व्यवस्था की गई थी।