हरदोई- हरदोई से घर जाते समय बाइक सवार पल्लेदार को ट्रक ने टक्कर मार दी।जिसमें पल्लेदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
लोनार थाना के एेजा निवासी राम बहादुर गुरुवार की शाम को गल्ला मंडी से पल्लेदारी का काम करके अपने घर बाइक से जा रहा था। इसी बीच हरदोई बावन रोड पर एक धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि पल्लेदार की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना की सूचना जब परिजनों को हुई परिजनों में कोहराम मच गया।आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर शव की पहचान की। परिजनों के मुताबिक राम बहादुर के दो पुत्र व दो पुत्री हैं।इस हादसे में सिया राम की मौत से परिवार के ऊपर आर्थिक संकट मंडराने लगा है।