कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2019 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रोे की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 30 नवम्बर 2018 तथा उनके निस्तारण की अवधि 10 दिसम्बर 2018 निर्धारित है के सम्बन्ध में राजनैतिक दलो के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बी0एल0ए0 नामित करने के साथ ही उनका विवरण उपलब्ध कराने के लिए राजनैतिक दलो से कहा इस पर राजनैतिक दलो ने बीएलओ की सूची उपलब्ध कराने के लिए माॅग की।
बैठक में सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध, बीएसपी जिलाध्यक्ष मेवाराम वर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह, सपा जिला महा सचिव सन्त राम यादव, कांग्रेस जिला महा सचिव गोविन्द सिंह तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम लाल भार्गव उपस्थित रहे।