पाली (हरदोई)- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत होने वाली किसी भी समस्या की प्राप्त शिकायतों को अब नगर पंचायत खुद संबंधित अधिकारियों या उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएगी। जिससे नगरवासियों के समय के साथ धन की भी बचत होगी। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में हुई बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया।
नगर पंचायत अध्यक्षा दीपा व अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल की मौजूदगी में आहूत हुई बोर्ड मीटिंग में राशन कार्ड संबंधी एक अन्य प्रस्ताव राशन कार्ड पर मिलने वाली सामग्री व तेल की मात्रा व मूल्य सूची संबंधी सूचना प्रत्येक माह जिलापूर्ति कार्यालय से नगर पंचायत द्वारा प्राप्त कर प्रत्येक वार्ड सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएगी।बरिष्ठ लिपिक राकेश दीक्षित ने बताया गत बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ-साथ माह सितंबर की आय-व्यय की पुष्टि की गई।माह सितंबर में जहां नगर पंचायत को 27 लाख 59 हजार सात सौ इकतालीस रुपये की आय हुई वहीं प्रारंभिक अवशेष सहित नगर पंचायत द्वारा 68 लाख 69 हजार पांच सौ इकतीस रुपये का व्यय किया गया।बरिष्ठ लिपिक राकेश दीक्षित द्वारा बताया गया कि राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत माह सितंबर,अक्टूबर, नवंबर18 हेतु प्राप्त होने वाली धनराशि के सापेक्ष कर्मचारियों के वेतन आदि को सुरक्षित करते हुए शेष धनराशि से विकास कार्य कराने के लिए अधिशासी अधिकारी/अध्यक्ष महोदया को अधिकृत किया गया।सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत आवंटित धनराशि को शासनादेशानुसार उपयोग के लिए भी अधिशासी अधिकारी/अध्यक्ष महोदया को अधिकृत किया गया।बैठक को संबिधित करते हए नगर पंचायत अध्यक्षा दीपा ने कहा कि राशन कार्ड व उसपर वितरित होने वाली सामग्री के संबंध में अब नगर वासियों को जिला व तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे नगर पंचायत में अब शिकायतों को दर्ज कराया जाएगा और नगर पंचायत का कर्मचारी ही शिकायतों को जिलापूर्ति अधिकारी या उच्चाधिकारी को सूचित करेगा।उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर में और विकास कार्य कराए जाएंगे आगामी रामलीला नगरवासियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए नगर पंचायत पानी, साफ सफाई,लाइट की सुविधा दुरुस्त रखेगी।ईओ अवनीश कुमार शुक्ल ने सभी वार्ड सदस्यों से आग्रह किया कि अपने-अपने वार्ड के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें उनके सहयोग से ही पाली स्वच्छ व सुंदर होगी।इस दौरान नाशिर खान,आकाश गुप्ता,अमित गुप्ता,शिवशर्मा बाजपेई, डॉक्टर धर्म सिंह,पवन मिश्र,गणेश मिश्र,शोभित यादव,अमरीष आदि लोग मौजूद रहे।