दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत दो जख्मी, पिहानी रोड पर भूराटीकुर के पास हुआ हादसा 

हरदोई-
             हरदोई-पिहानी रोड पर भूरा ठाकुर गांव के पास आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग जख्मी हो गए।जिन्हें जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
          टड़ियावां थाना के  काकूमऊ निवासी सियाराम अपने साथ में साथी नरवीर निवासी पन्हाई थाना पसगवां जनपद खीरी लखीमपुर के साथ जा रहा था। इसी बीच भूरा टीकुर के पास सामने से दूसरी बाइक पर सवार होकर घर जा रहे पिहानी थाना क्षेत्र के मंसूर नगर निवासी अश्वनी व अपने साथी दीपक से टक्कर हो गई। जिसमें अश्वनी व दीपक जख्मी हो गए।दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सियाराम व नरबीर की मौत हो गई।घटना की सूचना परिजनों को भेजी गई। जिससे परिजनों में मातम पसर गया। परिजनों के मुताबिक सियाराम रेलवे स्टेशन के पास कोयला रेक उतरवाने के लिए ठेकेदारी का काम करता था। नरवीर साथ में ही मजदूरी करता था।परिजनों के मुताबिक नरवीर के चार पुत्री एक पुत्र है।दो भाइयों में छोटा था। मजदूरी करके अपने परिवार की परवरिश करता था। वही सियाराम के 3 पुत्र हैं तीन पुत्री हैं। छह भाइयों में पांचवें स्थान पर था। इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।