थाना बघौली क्षेत्र अंतर्गत ठेले पर बिसात खाना का सामान बेच रहे युवक को पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात युवक ने टक्कर मार दी जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश 45 पुत्र अनंतू निवासी बम्हणाखेड़ा थाना बघौली युवक विसात खाना का काम करता है कल शाम धतनपुर की पुलिया के पास पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी जिससे वेदप्रकाश गंभीर रूप से घायल हुआ राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में 3 पुत्र तथा दो पुत्री मौजूद है बड़े बेटे धर्मेंद्र ने मुलाकात में बताया की रोज की तरह सुबह फेलियर पर सामान रखकर बेचने के लिए गांव-गांव निकले थे शाम को अस्पताल से फोन पर सूचना मिली सूचना पाकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे।