घर मे घुसकर मारने पर मुकदमा दर्ज, महिला समेत दो लोग घायल

टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गाँव मे दबंगो द्वारा घर में घुसकर मार पीट करने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

गाँव बरगदिया मजरा गुरसंडा निवासी अरुणा पत्नी नरवीर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके बच्चे हिमांशु, राज एवं शनी बाहर खेल रहे थे। जिनके सिर में बाल न होने के कारण गांव निवासी अर्जुन, चेतराम, आशाराम पुत्रगण जंगली ने कहा इनके टकले बजा दूँगा। जिसको लेकर आरोपियों से वाद विवाद हो गया।कुछ देर बाद रात को आरोपी डंडा फावड़ा व बांका लेकर घर मे घुसकर हमला कर दिया। जिससे उसके ससुर राजेन्द्र एवं जेठानी शोमवती घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।