आईजी के फरमान पर महिला आरक्षी की बच्ची को मिला पालना

        हरदोई- सोमवार को आईजी जोन लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ सुजीत पांडे ने मल्लावाँ में कानून मंत्री के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मल्लावाँ कोतवाली जाकर निरीक्षण किया था। जहां पर महिला आरक्षी रीता अपनी पुत्री को गोद में लेकर ड्यूटी करते मिली । इस पर आईजी ने एसपी को पालना खरीद कर  देने को कहा था। इसलिए दूसरे दिन पुलिस ने महिला सिपाही को पालना दिया गया।