नोयडा का अपहृत बालक मल्लावां में मिला

मल्लावां- नोयडा के गौतम बुद्ध नगर अपहृत कर लाए बालक को बेचने की फिराक में  ग्रामीणों ने अपहरणकर्ता को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया।      

गुरुवार की दोपहर को कोतवाली क्षेत्र के गांव  मुनौरापुर निवासी  जितेंद्र की दुकान पर एक पाच वर्षीय बालक को लेकर युवक पहूँचा । दुकान पर उसने पान मसाले की  पुडिया खरीदी । इसके बाद उसने पूछा इस गांव में  ठाकुर बिरादरी के  लोग कहाँ रहते है। इस बच्चे को वहाँ पर छोड़ना है । जिस पर लोगो को शक हो गया । आरोपी युवक को पकड़ लिया ।  बच्चे से पूछा तो बच्चे ने बताया कि यह मुझको जबरन पकड़ अपने साथ लाए है। जिसपर ग्रामीणों ने सूचना   पुलिस को दी । सूचना पर पहुची पुलिस ने बच्चे व आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली लाई  । पुलिस की  पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र घासीराम निवासी सलेमपुर कोतवाली मल्लावां बताया और कहा कि वह नोयडा में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। अमीर बनने की चाहत में उसने बच्चे का अपहरण किया था। उसने बताया कि मंगलवार को बच्चा हनुमान मंदिर फेस 3 नोयडा के पास खेल रहा था ।  जिसपर उसने बच्चे को  पास बुलाकर 50 रुपये  दिए और एक माचिस मंगवाई । बिस्कुट का लालच देकर बच्चे को  अपने साथ ले आया। बुधवार को वह बच्चे को लेकर  कन्नौज पहुँचा । बच्चे साथ वह  दिन भर कन्नौज में  रुका रहा। गुरुवार को वह अपने जीजा देशराज निवासी ग्राम तापनौर के घर जा रहा था। रास्ते मे मुनोरापुर गाव पड़ने पर दुकान पर पान मसाले की पुड़िया विसकुट खरीदा । बिस्कुट लेने के बाद बच्चा बेचने की बात कही । जिस पर ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया ।  वही अपह्रत कर लाये गए बालक ने अपना नाम प्रांशु व पिता का नाम रामपाल बता पा रहा है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस संबंध में  नोयडा पुलिस को सूचना दी गई है। नोयडा पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज चुकी है । नोयडा से  पुलिस टीम आ रही है । बच्चे व आरोपी को नोयडा पुलिस को सौप दिया जायेगा ।