बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर निवासी धनपति ने लगाई फांसीहरदोई।घरेलू कुछ परेशानियों से परेशान होकर एक किसान ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
बिलग्राम कोतवाली के महमूद नगर निवासी धनपति उर्फ पवन खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार की रात करीब 9:00 बजे घरेलू परेशानियों से तंग होकर फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजनों को जानकारी हुई तो देखा गया। लेकिन तब तक धनपति की मौत हो चुकी थी।इससे पूरे परिवार में मातम पसर गया।धनपति तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। इस घटना की जानकारी बड़े भाई जमुना ने दी है।