कछौना नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई सम्पन्न

कछौना (हरदोई): नगर पंचायत बोर्ड की बैठक नगर पंचायत कार्यालय में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में जिन कार्यों पर स्वीकृति प्रदान हुई उनमें नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 100 कूड़ेदान डबल बिन क्रय, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु तीन पहियों वाली 06 ठेलिया का क्रय, रेलवेगंज स्थित पंप हाउस में जनरेटर तथा बाउंड्री वाल कार्य, नगर पंचायत के समस्त वार्डों में पेयजल व्यवस्था हेतु पाइप लाइन विस्तार कार्य, नगर पंचायत स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल निर्माण कार्य, नगर में पॉलीथीन उपयोग रोकने हेतु अभियान चलाने तथा नगर पंचायत की भूमि का चिन्हांकन कराना प्रमुख रूप से हुआ।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा मीनू, अधिशाषी अधिकारी विध्यांचल, लिपिक जय बहादुर सिंह, सभासद रंजीत राव, धर्मेंद्र सिंह, अभय सिंह उर्फ टिंकू, अरविंद वर्मा उर्फ कुक्कू, गोधन, जमील अहमद, अनुराधा, सुमन, अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी आदि मौजूद रहे।