समस्त विद्यालय 10 से 02 बजे तक खुलेंगे

हरदोई- शीत मौसम को देखते हुए अग्रिम आदेश तक सभी विद्यालय सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक खोलने का बीएसए का आदेश।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अग्रिम आदेश तक सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई व आईसीएसई स्तर के समस्त विद्यालय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे साथ ही उन्होंने चेताया है कि यदि उक्त श्रेणी का कोई विद्यालय इसका उल्लंघन करते हुए विद्यालय सुबह 10:00 बजे से पहले खोला जाता है और इससे कोई दुर्घटना होती है तो इसके लिए स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य जिम्मेदार माने जाएंगे।