हर हर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत सैकड़ों घरों एवं क्षेत्रों में सामूहिक ध्वजारोहण किया गया । इसी क्रम में तिरंगा यात्रा का यहियागंज से 1090 चौराहा तक सफल आयोजन किया गया । इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम की सफलता के साक्षी बने । इसे सफल बनाने में अन्य कई महानुभावों ने सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी के क योगेश त्रिपाठी , धीरज गुप्ता शैलेंद्र सिन्हा, अमल वैश्य, प्रशांत वैश्य, शैलेंद्र सिन्हा आदि मौजूद रहे ।
लीग ऑफ सिटीजंस के संघटन सचिव एवं हर हर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने कहा कि उनका यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक कि लखनऊ के सभी क्षेत्र व सभी घर तिरंगामय नहीं हो जाते । श्री मिश्र ने कहा कि अभियान में सहयोग के लिए मैं अपने सभी सहयोगियों और मित्रों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं ।