अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर रेशम सिंह लखनऊ में किए गए सम्मानित

कछौना (हरदोई): जनपद हरदोई के विकास खण्ड कछौना के कुकुही गांव निवासी रेसलर रेशम सिंह अपने साथ-साथ अपने क्षेत्र व जनपद का नाम भी रोशन किया है । मालूम हो कि रेशम सिंह को नेपाल हुए खेेेल कुुुुम्भ में गोल्ड मेडल मिला था ।

रेसलर रेशम सिंह को उत्तर प्रदेश में कई हस्तियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है और यह सिलसिला अनवरत जारी है। इसी क्रम में लखनऊ के दिलकुशा गार्डन में होली उत्सव के दौरान सीओ (भारतीय सेना), व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, भाजपा मीडिया प्रभारी अवध क्षेत्र, हरदोई जिला प्रभारी रुखसाना नकवी जी, डॉ०कृष्ण दत्त, डॉ०अरुण, डॉ०प्राची एवं उनकी पूरी टीम ने अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट रेशम सिंह को सम्मानित कर उसका उत्साहवर्धन किया