इस हमले की जिम्‍मेदारी आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली

इस हमले की जिम्‍मेदारी आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली है। श्रीनगर-जम्‍मू राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है । पूरे इलाके की घेराबंदी करके सुरक्षा बल तलाशी अभियान में लगे हैं।

राष्‍ट्रपति, रामनाथ कोविंद, उप-राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथसिंह सहित सभी पक्ष व प्रतिपक्ष के नेताओं ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी भर्त्सना की है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा है कि उन्‍होंने इस बारे में गृहमंत्री राजनाथसिंह और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से बातचीत की है और हमले के बाद की स्थिति का जायजा लिया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि बहादुर सुरक्षाकर्मियों का बलिदान बेकार नहीं जायेगा और सारा देश बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ एकजुट खड़ा है ।