- J&K पुलिस, CRPF और सेना के एनकाउंटर में 10 आतंकी ढ़ेर, 1 पकड़ा गया ।
- SHO और 5 पुलिसकर्मियों को मारने वाला 10 लाख का इनामी अनंतनाग में ढेर ।
- शोपियां में 7 आतंकी ढ़ेर, लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का बदला पूरा ।
- मारे गये आतंकियों में 3-4 टॉप कमांडर भी निपटे ।
- आतंकियों की मौत से घाटी में तनाव की स्थिति, स्कूल-कॉलेज किए गए बंद, इंटरनेट और रेल सेवा पर भी लगी रोक ।
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ तीन अलग-अलग मुठभेड़ में 13 आतंकवादी मारे गए। शोपियां में हुई मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए और चार नागरिकों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।
राज्य पुलिस प्रमुख एस.पी. वैद ने पुष्टि की है कि शोपियां जिले के दगड़ इलाके में शीर्ष हिजबुल कमांडर जुबैर तुरई सहित सात स्थानीय मिलिटेंड कमांडर मारे गए। उन्होंने कहा कि जिले के कछडोरा इलाके में एक और मुठभेड़ में पांच मिलिटेंड भी मारे गए। अनंतनाग जिले के दियालगाम इलाके में एक स्थानीय मिलिटेंड ने आत्मसमर्पण किया और अन्य हिजबुल मुजाहिद्दीन मिलिटेंड रउफ खांडे की भी मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। शोपियां मुठभेडों में सेना के भी तीन जवान शहीद हो गए हैं ।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुछ पुलिसकर्मी तथा सीआरपीएफ और सेना के कुछ जवान भी घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सैन्य अभियान के दौरान नागरिकों के मारे जाने पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के प्रति हमदर्दी भी जताई है। श्रीमती मुफ्ती ने मुठभेड़ में शहीद हुए सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।