जनता का मूड भांपने का मोदी नुस्खा

हरदोई- अब तक देश से मन की बात कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के मन की बात जानेंगे। इस आशय की जानकारी हरदोई के पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष, सांसद व विधायक ने साझा की और बताया कि जिले की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में इस आशय की पेटिकाएँ रखी जाएंगी।

पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज, सदर सांसद अंशुल वर्मा, विधायक बालामऊ रामपाल वर्मा व सांडी प्रभाष कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा ने तय किया है कि भारत के लोगों के मन की बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए पार्टी प्रत्येक विधानसभा में भारत के मन की बात मोदी जी के साथ पेटिका रखेगी।        

बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है और सभी को जिम्मेदारी दी दी गयी है। बताया कि पेटिका में जनता अपने सुझाव लिखकर डालेगी, जिन्हें दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय भेजा जाएगा जो वर्ष 2019 के चुनावों में पार्टी के संकल्प पत्र का आधार होगा।जिलाध्यक्ष ने बताया कि जन सामान्य अपनी सुविधानुसार अपने मन की बात साझा करने के लिए 73740070 के आगे प्लस लगाकर अपने लोकसभा क्षेत्र क्रमांक लिखकर मिस्ड कॉल कर अपनी बात रिकार्ड करा सकते है।