- 245 फरियादियों ने विधायक से की फरियाद
- 18 शिकायतों का चायल विधायक ने मौके पर किया निस्तारण
कौशाम्बी : विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपने केंद्रीय कार्यालय भरवारी में जनसुनवाई का कार्यक्रम किया जन सुनवाई के दौरान लगभग 245 लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को शिकायती पत्र दिया । 18 शिकायतों को विधायक चायल ने मौके पर ही निस्तारण किया।
शिकायतकर्ता में मुख्य रूप से कादिलपुर से ज्योति केसरवानी ने अपने ही पति के द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने का शिकायत किया, चौराडीह से रामनारायण ने अपने गांव की ही दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ता बंद करने का शिकायती पत्र दिया चांदीपुर से दर्जनों महिलाओं ने बताया कि 40 वर्ष से हम लोग मकान बनाकर रह रहे हैं गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा उस जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। किदवई नगर भरवारी से अंजू देवी ने 1 वर्ष से राशन न मिलने की शिकायत किया, ओम प्रकाश रसूलपुर बदले से जमीन पर कब्जा ना मिलने का शिकायती पत्र दिया, रविंद्र कुमार पांडे निवासी बैर गांव से पारिवारिक जमीन का विवाद बताया, विधायक ने शेष बची हुई शिकायतों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से त्वरित निस्तारण हेतु पत्र लिखा।