हरदोई- ट्यूबवेल के कच्चे कुएं में मिट्टी धंसने से एक युवक की उसी में दबकर मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
मल्लावां हरदोई कोतवाली क्षेत्र के गांव दारूकुइयां के निकट खेतों में ट्यूबवेल की कच्ची बोरिंग में क्षेत्र के गांव विशेश्वरपुर निवासी अनुज कुमार शुक्ला कुएं में नीचे उतर कर रिफ्लेक्सवाॅल सही कर रहा था। अचानक ऊपर से मिट्टी गिर जाने से दब गया । आस पास काम कर रहे लोगों ने युवक को निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया । जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।