हरदोई- साण्डी हरपालपुर मार्ग पर हरपालपुर से सांडी सवारियाँ लेकर आ रही प्राइवेट मिनी बस में गाँव घटकना के निकट ट्रक द्वारा पीछे से जोरदार टक्कर लगने से कई गम्भीर रूप से घायल हो गए ।
घायलों को सांडी स्वास्थ केन्द्र पर आनन-फानन लाया गया । गंभीर रूप से घायल स्तुति पुत्री भानु प्रताप, छोटे लाल पुत्र रसाल सिंह, सुधीर पुत्र सुन्दर लाल, राजेश पुत्र पोखर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया । अन्य घायलों का इलाज स्वास्थ केन्द्र सांडी पर किया जा रहा है । बस और ट्रक की टक्कर मेः 15-16 लोगों के घायल होने की सूचना है।