झोलाछाप डाक्टर के उपचार से वृद्धा की मौत

कछौना, हरदोई : थाना क्षेत्र के गांव गौहानी निवासी बृजेश सिंह पुत्र नन्हा सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात उनकी माता विद्या देवी 68 वर्ष की अचानक तेज बुखार आने पर नगर के मुस्कान नर्सिंग होम उपचार के लिये ले गए । यह भी बताया कि उसके द्वारा मिन्नते भी की गई कि उसकी माँ को दूसरे अस्पताल रिफर कर दे । लेकिन डाक्टर महेंद्र पाल ने एक नहीं सुनी । कुछ देर बाद मां की मौत हो गयी ।

शनिवार को शव का अंतिम संस्कार करा दिया यह भी बताया कि रविवार को वह पुनः अस्पताल दवा में पर्चे लेने गया तो डॉक्टर ने अभद्रता करके भगा दिया । श्री सिंह ने बताया कि उसने थाने पर चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाही के लिये तहरीर दी है। जिसमे लापरवाही से उपचार के दौरान मौत का डाक्टर पर आरोप लगाया है। खास बात यह  है कि नगर में कई नर्सिंगहोम बिना पंजीकरण के चल रहे हैं । जिन पर स्वास्थ्य विभाग की कृपा बनी हुई  है ।

कार्यवाही नोटिस तक ही सीमित रहती हैं । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना के प्रभारी डाक्टर विनोद साहनी ने बताया कि वृद्धा की मौत की उन्हें जानकारी नहीं है । जांच कर नर्सिंग होम के विरुद्ध कार्यवाही के लिये उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा ।