पाली (हरदोई)- लगातार हो रही बारिश के चलते थाना क्षेत्र के भैंसी नगला गांव में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के ऊपर दीवार गिरने से मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने पंचायतनामा भर शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है।
पाली थाना क्षेत्र के भैंसी नगला गांव निवासी बाबूराम(58) गुरुवार की शाम अपने घर पर कच्ची दीवार के पास बैठा था। लगातार हो रही बारिश के चलते नम पड़ी दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। बाबूराम दीवार की चपेट में आकर उनके मलबे में दब गया। दीवार गिरने की जानकारी परिजनों को होते ही मौके पर पहुच कर मलबे के अंदर दबे बाबूराम को निकाला। लेकिन जबतक बाबूराम की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने पंचायत नामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।