विशाल दुबे-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके में आतंकी मुठभेड़ में सी0आर0पी0एफ0 के शहीद जवान विनोद कुमार तथा श्याम नारायण यादव को श्रद्धांजलि दी और साथ ही उन्होंने प्रदेश के वीर सपूतों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने जनपद गाजियाबाद के रहने वाले शहीद श्री विनोद कुमार तथा जनपद गाजीपुर के श्री श्याम नारायण यादव के सर्वाेच्च बलिदान को नमन करते हुए इनके परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने प्रत्येक शहीद के परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शहीदों की स्मृति में इनके गृह जनपद में एक सड़क का नामकरण भी इनके नाम पर किया जाएगा।