सत्रारम्भ पर किया गया भव्य हवन व पूजन

पाली (हरदोई)- नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के उपलक्ष्य में हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । समस्त छात्र – छात्राओं ने माँ शारदे के चरणों मे बैठकर हवन पूजन कार्यक्रम में भाग लिया । नए सत्र के लिए अपनी-अपनी पाठ्य सामग्री का पूजन भी किया।

इस अवसर पर हरदोई संभाग के संभाग निरीक्षक रणवीर सिंह ने सभी बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं । विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह, शिवम कुमार तिवारी, शत्रुघ्न लाल मिश्रा, राहुल कुमार मिश्रा, अच्युत प्रकाश शुक्ला, पुरुषोत्तम दीक्षित, अनूप त्रिपाठी, पुनीत चौहान, संजीव पांडेय, आशुतोष तिवारी, अभय त्रिवेदी, अतुल, हरिनाम, ज्योति, वर्षा, अदिति, शैलजा, सौम्या आदि मौजूद रहे।