प्राईवेट कालेजों में पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के 03 छात्रावासों के लिए 126.03 लाख रुपये मंजूर

प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण योजना के तहत तीन जिले कुशीनगर, आजमगढ़ एवं रामपुर के प्राईवेट कालेजों में 03 छात्रावासों के लिए 126.03 लाख रुपये मंजूर किए हैं। ओबीसी ब्वॉयज पालीटेक्निक इंस्टीट्यूट, कुरमौटा, कुशीनगर के लिए 42.01 लाख रुपये, ओबीसी ब्वॉयज हॉस्टल इन रामबचन यादव, महाविद्यालय खुरासो, आजमगढ़ के लिए 42.01 लाख रुपये और ओबीसी ब्वॉयज हास्टल इन मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के लिए 42.01 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। यह धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए मंजूर करते हुए निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण को व्यय की स्वीकृति उपलब्ध करा दी गई है।