छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को दर्शाया

केदार नाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में बताया । महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल देने की अपील की।

नाटक देखने वाले सभी लोगों ने छात्रों के प्रयास की सराहना की। आज विद्या लय में महिला थाना प्रभारी श्रीमती शर्मिला शर्मा ने छात्रों को आत्म रक्षा के गुर बताए। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नं. की जानकारी भी दी । समस्त कार्य के संचालन में कु प्रवीण का रानी का विशेष सहयोग रहा विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 अमलेश गुप्ता ने कार्यक्रम की बहुत बहत प्रशंसा की ।