रामू बाजपेयी-
पाली(हरदोई)-सोमवार को नगर में हिन्दू रक्षा सेना के द्वारा एक हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिमसें सैकडों की संख्या में अपनी बाइकों के सहित लोग मौजूद रहे।
रैली को अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला एवं एसoआईo मुकुल दुवे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली माता पन्तवारी मन्दिर से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहा, बैरियर चौराहा, सरायसैफ, पटियानीव, बेनीगंज, सुलहसराय, बिरहाना, बाजार होते हुए बरगद चौराहा और नहर पुलिया तक जाकर पुनः माता पन्तवारी मंदिर पर आकर समापन किया गया।
इस अवसर पर मण्डल प्रभारी ऋषभ मिश्रा ने कहा कि हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है हमें हर हाल में हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य रूप शिवम तिवारी, गोविंद त्रिवेदी, गोपाल, आशुतोष, अभय, शिवानन्द, देवेश, सचिन, शिवम, धीरू, अभिषेक, श्रियंक, प्रवीण मिश्रा, अनूप, पुनीत, सोनपाल आदि लोग मौजूद रहे।