सुरक्षित और सशक्त हो नारी, ये है हम सबकी जिम्मेदारी

पाली (हरदोई)- सोमवार को उच्च प्राथमिक मुंडेर भरखनी में कवच बालिका सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षक और संकुल प्रभारियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जानकारी देते हुए प्रशांत अग्निहोत्री ने बताया कि कवच कार्यक्रम सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है जो 1 जुलाई से शुरू हुआ है तथा 31 जुलाई तक चलेगा। इसी क्रम में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेर में इसका प्रक्षिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक सहसमन्वयक प्रशांत अग्निहोत्री द्वारा कवच अभियान के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गयी तथा सुरक्षा के प्रारम्भिक तरीकों और हेल्पलाइन नं० 100, 181, 1098 के प्रयोग के विषय में बताया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अश्वनी मिश्र ,संदीप त्रिवेदी, छेदालाल धर्मेंद्र सिंह आदि के साथ दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।