अंकित सक्सेना बदायूँ-
केदारनाथ महिला इण्टर काॅलेज बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना विंग की टीम ने नवादा चौकी पर जल संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसके माध्यम से संदेश दिया कि हम सभी को जल की हर बूंद बचाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए यदि आज हम ऐसा नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में भारी जल संकट का सामना करना पड़ सकता है ।
नागरिकों ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की ।विधालय की प्रधानाचार्या डॉ. अमलेश गुप्ता ने छात्राओं की बहुत-बहुत प्रंशसा की । समस्त कार्यक्रम का संचालन कु0 प्रवीण रानी के दिशा-निर्देशन मे हुआ।