हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्णलाल को मानव-धर्म शास्त्र यथार्थ गीता किया भेंट

भवानीमंडी:- भवानीमंडी के कवि साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने विलक्षणा एक सार्थक पहल द्वारा रोहतक के जिला विकास भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कृष्णलाल पँवार परिवहन मन्त्री हरियाणा को मानव धर्म शास्त्र यथार्थ गीता भेंट की।

पुरोहित ने बताया कि उन्होंने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुम्बई से पधारी बॉलीवड के सिने स्टार यशपाल शर्मा एक्टर की धर्मपत्नी सिने तारिका प्रतिभा जी,अन्तराष्ट्रीय हरियाणवी लोक गायक महावीर गुड्डू, सांसद अरविन्द शर्मा जी को भी यथार्थ गीता की टीका भेंट की।

पुरोहित ने अपनी कृतियाँ अभिलाषा,काव्यधारा, हरियाणवी सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता नरेश मलिक को भेंट की। पुरोहित को परिवहन मंत्री जी ने अपने कर कमलों से विलक्षणा समाज सारथी सम्मान से सम्मानित किया।