उझानी के बसोमा में वृद्धा की सनसनीखेज हत्या का बदायूँ पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया सफल अनावरण

थाना उझानी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बसोमा में वृद्धा की हत्या किये जाने की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 176/19 धारा 302 भादवि का 24 घण्टे के अन्दर ही सफल अनावरण करते हुए 70 वर्षीय वृद्धा की गला दबाकर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।

दिनांक 18.07.2019 को थाना उझानी पर वादी मुकदमा माखनलाल पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम बसोमा थाना उझानी जनपद बदायूं ने मु0अ0सं0 176/19 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्त द्वारा रामकली पत्नी स्व0 टीकाराम उम्र 70 वर्ष की हत्या करने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया था ।

विवेचना के दौरान लोगों से पता चला कि गांव का ही मुनेन्द्र पुत्र करन सिहं शराब पीने का आदी है, वह शराब पीकर कभी-कभी वृद्धा के घऱ चला जाता था । पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.07.2019 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बसोमा रेलवे फाटक के पास बने मन्दिर से अभियुक्त मुनेन्द्र पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम बसोमा थाना उझानी जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से की गयी गहन पूछताछ में अभियुक्त द्वारा जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि मैंने शराब पी रखी थी शराब के नशे में रामकली के घर गया और मैंने चारपाई पर सोती हुई रामकली की गला दबाकर हत्या कर दी । थाना उझानी पुलिस द्वारा अभियुक्त मुनेन्द्र उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

विवरण पुलिस टीमः-

  1. प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी विनोद कुमार,
  2. उ0नि0 जितेन्द्र सक्सेना,
  3. उ0नि0 शिवेन्द्र सिंह भदौरिया,
  4. हे0का0 275 सुभाष चन्द,
  5. का0 1309 ललित कुमार,
  6. का0 1325 बन्टू सिंह थाना उझानी जनपद बदायूँ ।