केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसके माध्यम से यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमो की जानकारी दी । सभी ने प्रस्तुति का आन्नद लिया ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अमलेश गुप्ता ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया । समस्त कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कु0 प्रवीण रानी के दिशा-निर्देशन मे हुआ । इस अवसर पर विधालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।