जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि माह जनवरी 2019 में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित तिथियों में किया जायेगा।
उन्होने कहा है कि 01 जनवरी 2019 को सैक्टर स्तरीय बैठकें होगी तथा 02 जनवरी को सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा। 03 जनवरी को परियोजना व 04 जनवरी को जनपद स्तरीय बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया है कि 05 जनवरी को बचपन दिवस एवं वीएचएसएनडी व 08 जनवरी को स्थानीय साग-सब्जियों की रेसिपी प्रतियोगिता होगी। 09 व 12 जनवरी को वीएचएसएनडी, 14 जनवरी को ईसीसीई डे, 15 जनवरी को ममता दिवस, 16 व 19 जनवरी को वीएचएसएनडी, 21 जनवरी को अन्नप्राशन दिवस, 23 जनवरी को वीएचएनएनडी, 25 जनवरी को लाडली दिवस, 28 जनवरी को स्थानीय साग-सब्जियों की रेसिपी प्रतियोगिता एवं मातृ समिति की बैठक तथा 30 जनवरी 2019 को गोदभराई दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ आदि को निर्देश दिये है कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन तिथिवार किया जाये।