कांवरियों के मध्य किया फल वितरण

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- रविवार को पाली नगर के मुख्य चौराहे पर बाबरपुर निवासी शिवदेव बाजपेयी के द्वारा फर्रुखाबाद पांचाल घाट से जल लेकर आने वाले कांवरियों को फल व जलपान कराया गया।

आपको बताते चलें कि सावन मास में फर्रुखाबाद के पास स्थित पांचाल घाट से कांवरिया जल भरकर पाली होते हुए छोटी काशी गोला स्थित भगवान शिव पर चढ़ाते हैं । इसी क्रम में रविवार को निकलने वाले कांवरियों को जलपान कराया गया। अखिलेश त्रिवेदी, अजय त्रिवेदी, अर्पित दीक्षित, शौर्य त्रिवेदी, मृदुल आदि लोग मौजूद रहे।