ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले को जीआरपी टीम ने पकड़ा

दीपक कुमार श्रीवास्तव-

कछौना (हरदोई) – राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार सुबह बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम ने ट्रेनों में चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है ।

जीआरपी टीम ने गिरफ्तार युवक के पास से पूर्व में चोरी किए गए मोबाइलो से संबंधित पंजीकृत मामलों में से एक मोबाइल फोन व 410 रूपये नगद बरामद किये हैं । एसओ जीआरपी योगेंद्र यादव ने बताया कि बालामऊ रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, कांस्टेबल विजय शंकर पांडे व अनिल कुमार ने गश्त के दौरान आरोपी अंशु पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासी आजाद नगर कोतवाली देहात को मुखबिर की सूचना पर चोरी का मोबाइल बेचते पकड़ा । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह रात में ट्रेनों के अंदर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था और बाद में उन्हें बेंच दिया करता था । राजकीय रेलवे पुलिस के एसओ योगेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार युवक को वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है ।