अपहरण और गैंगरेप का एक आरोपित गिरफ्तार

पाली (हरदोई)-  दस दिन पहले पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पिता की शह पर चार भाइयो द्वारा नाबालिंग से गैंगरेप करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक अन्य अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताते चलें कि पचदेवरा इलाके के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी 28 अगस्त की रात साढ़े 9 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह घर से कुछ कदम दूर ही पहुंची थी कि तभी पचदेवरा थाने के कपूरपुर गांव निवासी विनय कुमार, आदेश कुमार एवं नरेंद्र कुमार पुत्र रामबहोरे एवं नीरज पुत्र भगवान दास निवासी कपूरपुर थाना पचदेवरा ने रामबहोरे पुत्र रामलाल की शह पर उसे अगवा कर लिया था। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी उसे निगोही स्थित नीरज की ससुराल में कमरे पर ले गए। जहां उसकी बेटी के साथ विनय, आदेश एवं नरेंद्र के अलावा नीरज ने एक साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता के मुताबिक आरोपी उसे 29 अगस्त की रात तकरीबन 7 बजे पचदेवरा के पिपरिया पुल के पास छोड़कर भाग गए थे। पीढिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बाल अपचार एवं पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पचदेवरा इंस्पेक्टर महेश पाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी विनय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूंछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। जबकि रामबहोरे समेत चार आरोपी अभी भी फरार है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।