स्वामी ब्रह्मानन्द महाविद्यालय आगमपुर में 29 को लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर

रामू बाजपेयी

आगमपुर(हरदोई)- 29 सितम्बर रविवार को स्वामी ब्रह्मानन्द महाविद्यालय आगमपुर में एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सीतापुर आँख के अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आँख की जाँच करने के बाद रोगों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय के प्रबंधक ए0 बी0 सिंह ने बताया कि पहले विद्यालय में आँखों की जाँच होगी जिनको ऑपेरशन की सलाह दी जाएगी उन्हें अस्पताल की तरफ से बस द्वारा सीतापुर ले जाया जाएगा तथा ऑपेरशन के बाद उन्हें पुनः उनके गाँव छोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आँखों का परीक्षण करवाने वाले मरीजों के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।