अंकित सक्सेना बदायूँ
बिल्सी तहसील परिसर में आज बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह यादव के आहवान पर यहां सभी लेखपालों ने प्रदर्शन कर दोषी वकीलों के खिलाफ जांच के लिए ज्ञापन सौंपा ।

लेखपाल संघ के तहसील मंत्री छत्रपाल सिंह ने कहा कि कन्नौज में अधिवक्ताओं द्वारा एक महिला लेखपाल के साथ की मारपीट एवं धरने पर बैठे लेखपालों को अधिवक्ताओं ने लाठियों से मारपीट के मामले में जब तक दोषी अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती है। तब तक संघ के आह्वान पर धरना जारी रहेगा। इस मौके पर विनोद कुमार, रूपेंद्र शाक्य, ओमवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, सूरज कुमार, राघवेंद्र सिंह, हरिओम, ममता यादव, लवी, गरिमा, राजेश कुमार, राधेश्याम विजय सेक्सना आदि मौजूद रहे।