पाली : पब्लिक शिक्षा निकेतन में पटाखा व बाजार की मिठाई के दुष्परिणामों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसके माध्यम से बच्चों ने बाजार में बिकने वाली मिठाई व पटाखा के उपयोग को कम करने का संदेश दिया ।
विद्यालय के अध्यापक हनुमान शरण अग्निहोत्री ने बताया कि बाजार की मिठाइयों में तमाम प्रकार की मिलावट होती है, जिसे खाकर तरह तरह के रोग पनपते है । इसके अलावा पटाखों से वायुमंडल प्रदूषित होता है । अतः इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया । इस अवसर पर अनुपम अग्निहोत्री, सुनील शुक्ल, हनुमान शरण अग्निहोत्री, रोहित त्रिवेदी, राजीव पांडेय, कृष्णमुरारी पांडेय, ज्ञानप्रकाश त्रिवेदी, रामप्रकाश राजपूत आदि के साथ साथ समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।