जल प्रबंधन विषय पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)-बुधवार को नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन में जल प्रबंधन विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस असवर पर प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्ता ने कहा कि जल हमारे दैनिक जीवन सबसे महत्वपूर्ण है हमें जल का संग्रहण करके उसको बचाना होगा।

विद्यालय के अध्यापक दिलीप दीक्षित ने जल के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की उन्होंने कहा कि जल के अंसतुलित उपयोग से ही आज तमाम प्रकार की समस्यायें उत्पन्न हो रही है। उन्होंने सभी से सीमित मात्रा में जल का प्रयोग करके उसको संरक्षित करने की अपील की।

इस अवसर पर सुनील शुक्ल, हनुमानशरण अग्निहोत्री, ज्ञानप्रकाश त्रिवेदी, राजीव पांडेय, रोहित त्रिवेदी, कृष्णमुरारी पांडेय, गिरीश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।