गरीबों को दीपावली के उपहार देकर शुरू की नई पहल

राहुल मिश्र, बघौली, हरदोई

दीपावली के त्योहार के मद्देनजर रखते हुए गरीबों के घर में उजाला एवं खुशियां बांटने के लिए क्षेत्राधिकारी अखिलेश राजन और थाना प्रभारी फूलचंद्र सरोज व पत्रकारों के सहयोग से समाज में गरीब व त्योहार न मना पाने वाले लोगों को थानाध्यक्ष बघौली व पत्रकार डॉ वीरपाल सिंह,राहुल मिश्र, प्रबल प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, व सामाजिक कार्यकर्ता अजय प्रताप सिंह लोधी महेंद्र वर्मा प्रधान अडंगापुर ,मदन सिंह, ममतेश एवं संदीप श्रीवास्तव आदि ने कस्बा बघौली , भिलावा, गोपार, नीभी अडंगापुर आदि गांव में दर्जनो परिवारों को दीपक, मिष्टान्न, वस्त्र, खील और खिलौने वितरित किए । गरीबों व समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशी देने के फार्मूले के चलते आमजनमानस में पुलिस प्रशासन के प्रति कृतज्ञता के भाव को देख कर पुलिस परिवार के लोगों को आत्मसंतुष्टि मिली ।