शाम 6:00 बजे श्री नवाब नौबत राय मंदिर, बदायूं में पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया । जिसमें बरेली के विधायक डॉ अरुण सक्सेना ने सहभागिता की ।
प्रत्येक माह के प्रथम चित्रगुप्त-वार (गुरुवार) को हर बार की भांति इस बार भी महाआरती का आयोजन किया गया । जिसमें पुरोहित दीपक सक्सेना ने विधि विधान से पूजन कराया और विधायक अरुण सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति पर माल्यार्पण किया । आयोजन में उत्तर प्रदेश कायस्थ परिवार के महिला संभाग एवं युवा संभाग का विशेष सहयोग रहा । आरती के पश्चात विधायक अरुण सक्सेना का सम्मान किया गया । बरेली से पधारे चित्रांश महासभा के अध्यक्ष राकेश सक्सेना ने बरेली में होने वाले कायस्थ समागम एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन में आने का सभी चित्रांश बंधुओं को निमंत्रण दिया । कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कायस्थ परिवार के अध्यक्ष मनोज जौहरी, महामंत्री वीरेंद्र सक्सेना एड. अनिरुद्ध राय सक्सेना, सुरेश चंद्र जौहरी, किसान नेता राजेश सक्सेना, राकेश जौहरी, दीपक सक्सेना (ठेकेदार), दीपक सक्सेना, अजय सक्सेना, सनी सक्सेना, अंशु सक्सेना, नीरज सक्सेना, दीपक सक्सेना (दीपू), रावेंद्र सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, मोहित सक्सेना, भारती जौहरी, श्रद्धा सक्सेना, पंकज सक्सेना, विनीत सक्सेना आदि जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन धीरज सक्सेना जी ने किया ।