चित्रगुप्त-पूजन और काव्यपाठ का आयोजन 16 नवम्बर को

‘साहित्यांजलि प्रज्योदि’ और ‘अखिल भारतीय कायस्थ महासभा’ के संयुक्त तत्त्वावधान में आगामी 16 नवम्बर को
सायं 4.30 बजे ‘सारस्वत सभागार’ 113-ए, लूकरगंज (सप्लाई ऑफिस के पीछे), प्रयागराज में चित्रगुप्त विषयक बौद्धिक परिसंवाद, पूजन एवं काव्य-पाठ का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है।

समारोह की अध्यक्षता भाषाविद् और समीक्षक आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय करेंगे और वरिष्ठ समाज-सेविका श्रीमती सुनीता दरबारी मुख्य अतिथि होंगी। उक्त सूचना संस्था-अध्यक्ष डॉ० प्रदीप चित्रांशी और आलोक श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी है।