विभिन्न थाना क्षेत्रों से 01 वारण्टी अभियुक्त एवं शांतिभंग करने पर कुल 04 व्यक्तियों को किया गया गिरफ़्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 28-12-19 थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त सरनाम सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी नगरिया कादराबाद थाना जरीफनगर हाल थाना गुन्नौर जनपद संभल सम्बन्धित वाद सं0 55/16 धारा 395,397 भादवि को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा 02 व्यक्ति 01. जगतपाल पुत्र सोहन लाल निवासी भवानीपुर थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं तथा 02. मूलेन्दर पुत्र सुरेश निवासी गुलडिया थाना बिसौली जनपद बदायूं तथा थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा 02 व्यक्ति 01. रनवीर पुत्र रामदास 02. आराम सिंह पुत्र कृष्णपाल निवासीगण ग्राम भगतपुर जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । समस्त गिरफ्तार उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।