बड़े पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुआ कोटे का चुनाव

राहुल मिश्र, बघौली-

बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गोंडा राव में बड़े पुलिस बल की मौजूदगी में कोटे का चुनाव संपन्न हुआ ।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामसभा गोंडा राव में खाद्यान्न वितरण की दुकान काफी दिनों से रिक्त चल रही थी जिसका चुनाव दिनांक तीन जनवरी दिन शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नायब तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्र व एडीओ पंचायत की देखरेख मेंसंपन्न हुआ । जिसमें आरती देवी ने 443 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शालिनी देवी को 55 वोटों से शिकस्त दी । शालिनी देवी को 388 मत प्राप्त हुए ।

प्रशासन ने इस ग्राम सभा में कोटा आबंटन के लिए कई बार चुनाव कराने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते हर बार चुनाव निरस्त करना पड़ा । लेकिन इस बार प्रशासन ने सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम कर लिए थे । जिसमें कोतवाली शहर, कोतवाली देहात, बघौली, अतरौली, कासिमपुर, कछौना आदि से बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया था । इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल ज्ञान प्रकाश। ग्राम प्रधान उषा देवी आदि मौजूद रहे ।