राहुल मिश्र, बघौली
ब्लाक अहिरोरी क्षेत्रांतर्गत बघौली कस्बा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बैंक कर्मचारियों द्वारा आए दिन ग्राहकों के साथ अभद्रता की जा रही है ।
गांव गोपार निवासी शिव प्रताप सिंह पुत्र श्री राजकुमार सिंह ने बघौली थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह आज दोपहर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में अपने भाई विनय प्रताप सिंह के साथ पैसे निकालने गया । लेकिन बैंक कर्मचारी सत्येंद्र व एक बैंक कैशियर गुप्ता ने बैंक में पैसा ना होने की बात कही । पीड़ित की बहन की शादी जनवरी में ही है, जिसकी जानकारी उसने बैंक कर्मियों को दी और बताया कि उसे बहन की बारात के लिए सामान खरीदना है । लेकिन बैंक कर्मचारी अपने रुख़ पर अड़े रहे । पीड़ित द्वारा बैंक कर्मचारियों से काफी खुशामद बरामद करने के बावजूद बैंक कर्मियों पर कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने पीड़ित को गाली गलौज करते हुए बैंक से भगा दिया।